गढ़वा :
गढ़वा। जिला अंतर्गत धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव निवासी कर्म देव परहिया की मौत सदर अस्पताल में हो गई है। घटना के संबंध में मृतक पत्नी संगीता देवी ने बताया कि पति का लगभग एक सप्ताह से पेट की बीमारी से ग्रसित थे। पैसा नहीं होने के कारण सदर अस्पताल में ईलाज के लिए नहीं ला सकते थे।
गांव में ही झोला छाप डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। जब ठीक नहीं हुआ तो बुधवार कोआनन-फानन में किसी तरह गांव के लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।