बंशीधर नगर :
-संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुधवार को भाकपा जिला परिषद के सदस्य खलील खां के चेचरिया स्थित आवास पर कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में तीन काले कृषि कानून को रद्द कराने व एम एस पी को कानूनी गारंटी देने की मांग पर किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में तथा हाल सर्वे खतियान त्रुटिपूर्ण है,उसे रद्द कराने की मांग को लेकर आगामी 23 जुलाई को अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठकक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता त्रस्त है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई रोकने की दिशा में पहल करना नही चाहती है।
आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।श्री बंशीधर नगर पंचायत में जर्जर सड़कें, जल जमाव व कचड़ा पसरा हुआ है।इस पर नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान नही है।होल्डिंग टैक्स जमा कराने के लिए प्रचार कराकर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी जाती है,लेकिन जन सुबिधाओं का ख्याल नही रखा जा रहा है।सदस्यों ने कहा कि यह बैठक नगर पंचायत को चेतावनी देती है,कि व्यवस्था में सुधार लाया जाय अन्यथा विवश होकर नगर पंचायत का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।बैठक में भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,खलील खां, श्री राम,विद्या पासवान,माले के जिला कमिटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा,कांग्रेस के विनोद ठाकुर,संजय राय, माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता,नंदकिशोर पासवान,अभय कुमार पांडेय,सुदामा पांडेय,भाकपा माले रेड स्टार के एकबाल सिंह शामिल थे।