whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200184
Loading...


पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

location_on श्री वंशीधर नगर/भवनाथपुर access_time 23-Jun-21, 05:31 PM visibility 660
Share



पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी


संवाददाता check_circle
संवाददाता



। श्री वंशीधर नगर/भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर-भारतीय जनता पार्टी शहरी मण्डल के तत्वाधान में बुधवार को मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।बलिदान दिवस समारोह का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलामहामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन भारत की एकता अखंडता के लिए समर्पित था।उन्होंने सत्ता का त्याग कर देश की एकता अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था।उन्होंने कहा कि आज जिस विचारधारा से भाजपा की पहचान है,उसे डॉ मुखर्जी ने स्थापित किया था।
उन्होंने कहा कि एक देश मे दो विधान ,दो प्रधान,और दो निशान के विरुद्ध डॉ मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रवादी आंदोलन छेड़ा था।भारत के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से उन्होंने जनसंघ की स्थापना किया था।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 समाप्त करके उनका सपना पूरा किया।समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिधेश्वर लाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क,विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ,मण्डल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, वार्ड पार्षद नीरज कुमार,मुकेश कुमार प्रजापति, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ईश्वरी कमलापुरी, सुजितलाल अग्रवाल,मनोज बारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवनाथपुर भाजपा नेता सह भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके छायाचित्र पर दीप प्रवजलित, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर शाही ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।वे विपरीत परिस्थितियों में धैर्य के साथ बिना अपना साहस खोए अपनी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा हमें डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी से मिलती है।
उनके बताए रास्तों पर चलने का प्रण लेकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। वही भाजपा मंडल कार्यालय भवनाथपुर में मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई,साथ ही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कार्यकारणी सदस्य अनिल चौबे,संजय यादव,मनोज सिंह,सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव,विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता,सूर्यदेव रावत,चंद्रदेव रावत,धनंजय साह,टुकु सिंह,रवि पाल,बाबूलाल यादव,सुरेंद्र राम सहित कई लोग उपस्थित थे।





Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play