भवनाथपुर :
भवनाथपुर (गढ़वा) थाना क्षेत्र के शिंगहिताली निवासी 35 वर्षिय अभिमन्यु चौबे उर्फ गुड़ु चौबे पिता स्व रामशोना चौबे का बीती रात्रि इलाज के क्रम में यूपी के बनारस एपेक्स स्प्ताल में मौत हो गई उनकी मौत की सूचना गांव में मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई ।उनका दाह संस्कार पैतृक गांव सिंघी ताली नदी घाट में किया गया ।
सूचना के अनुसार गुड़ु चौबे विगत एक वर्ष से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज बनारस से चल रहा था मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबियत खराब होने पर सांस लेने में समस्या होने लगी जिन्हें स्वजनों द्वारा आननफानन में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में भर्ती कराया गया जहां आयुष चिकित्सक डॉ अलुमुदिन अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया इसके बाद एक निजी वाहन से उन्हें बनारस ले जाया गया जहां एपेक्स स्प्ताल में देर शाम उनकी मौत हो गई गुड़ु चौबे की माली हालत भी दयनीय थी ।
अपने पीछे पत्नी व दो बेटा एक बेटी छोड़ गए ।