मेराल :
एनएच 75 सड़क का बुरा हाल होने से मेराल के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सामने व नेनुआ मोड़ स्थित और डंडई रोड में सरकारी शराब दुकान के सामने में अत्याधिक गड्ढे होने कारण बरसात के पानी जमा हो जाती है जिससे घटना दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है
इसमें छोटी बड़ी वाहनों को गड्ढों से गुजरते वक्त हादसा होने की संभावना बनी रहती है वहीं बैंक ग्राहकों को मेराल मुख्य बाजार के घनी आबादी होने के कारण सड़क पर गड्ढों में पानी भरा होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जो गढ़वा जिले के लाइफ लाइन कहे जाने वाली एनएच 75 झारखंड राज्य की राजधानी से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले तालाब में तब्दील होती जा रही है राष्ट्रीय राज्य मार्ग होने के वजह से सड़क का निर्माण व मरम्मत कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।
जो सांसद के द्वारा इस मार्ग को फोरलेन करने को चर्चा पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा है वहीं जिला प्रशासन सड़क की वास्तविक स्थिति को देखते हुए भी मौन धारण किए हुए हैं जो आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस पर समय रहते गड्ढा नहीं भरवाती है तो किसी घटना होने पर आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं बचेगा।