बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के सरेह टोला स्थित दधीचि राम के घर से मनोज कुमार के घर तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।उक्त सड़क के दोनों तरफ पीसीसी पथ बना हुआ है।बीच मे स्थित मिट्टी मोरम के इस पथ में जगह जगह पर गड्ढे बन गये है।
इन गड्ढो में वर्षा का पानी जमा रहता है।सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगो को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत द्वारा इस सड़क की मररमती की दिशा में कोई पहल नही किया जा रहा है,जिसके कारण नगर पंचायत के प्रति सरेह टोला के लोगो मे आक्रोश है।लोगो का कहना है कि बीच मे मिट्टी मोरम का जो सड़क बचा है,उसे पीसीसी पथ बना दिया जाय तो इस समस्या का समाधान हो जायेगा।
लोगो को आने जाने में परेशानी नही होती।