गोदरमाना : रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में मंगलवार की शाम हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बजरंग यादव(पिता बलकेश्वर यादव) के चार भैंसों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई।

पशुपालक बजरंग यादव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी सभी भैंसों को झाला (मवेशियों को बांधने वाला मचान जिस पर पुआल था) के नीचे अपने 10 भैंसों को बांध कर रखा था जो कि शाम में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली के गिरने से चार भैंस की मौत हो गई। बाकी बचे भैंस हड़बड़ाने लगे जिससे झाला भी गिर गया।

आगे पशुपालक ने बताया कि मेरा जीविकोपार्जन भैंस ही है, भैंसों की मौत से मेरा तो कमर ही टूट गया है करीब ₹120000 मूल्य के भैंसों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि गांव के मुखिया को सूचित कर दिया हूं वे थाने में एवं अंचल में जानकारी दे देंगे जिससे कि आपदा प्रबंधन से मिलने वाले लाभ मिल सके।