गढ़वा :
डंडा थाना क्षेत्र के भिखही पंचायत के गोबर्दहा गांव निवासी बालगोविंद चौधरी की 34 वर्षीय पत्नी फुदनी देवी बुधवार को कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास।
उक्इत महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती। घटना के संबंध में फुदनी देवी ने बताया कि वह पहले से बीमार थी। पति बालगोविंद के साथ घर मे कुछ कहा सुनी हुई थी। इसी का क्रोध में आकर फुदनी देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की।
जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सकों के द्वारा बताया की अभी उसकी स्थिति में सुधार है। इधर फुदनी देवी के परिजनों के द्वारा किसी भी तरह की प्रशाशनिक कार्यवाही नहीं किया गया है।