गढ़वा : गढ़वा मंगलवार को ग्राम पेंदली के राजकुमार राम जिनकी मृत्यु एक 11 मई 2021 को टी बी बीमारी के कारण होने से उनकी पत्नी कुंती कुंवर के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जिनके दो बच्चे अभी नाबालिक है ,बच्चों के लालन-पालन के लिए कोई अन्यत्र साधन भी नहीं है जिसकी सूचना मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सिन्धु नाथ लमये गढ़वा पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जाना, एवं उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराए,साथ ही सभी सरकारी लाभ दिलाने के लिए मदद पहुंचाने की बात बताई गई तथा क्षेत्र के पीएलबी को भी निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें