गढ़वा :
बुधवार को केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के तत्वधान में 50 पौधों गढ़वा के प्रतिष्ठित व्यवसायिक सह समाज के मंत्री नंदन केसरी के सोनपुरवा स्थित जमीन पर किया गया।
जैसा की सभा के द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि पूरे गढ़वा शहर में 500 वृक्ष लगाई जाएंगी।इसी संकल्प के तहत आज 50 पौधे लगाई गई पौधा लगाने का मूल उद्देश गढ़वा शहर नगर परिषद क्षेत्र को ऑक्सीजन युक्त बनाना। संगठन का मानना है कि अगर पूरे शहर में सभी संस्थाएं मिल जाए और वृक्ष लगाना शुरू हो जाए तो मुझे लगता है गढ़वा शहर स्वच्छ और सुंदर वातावरण में झारखंड में नंबर वन होगा ।बहुत जल्द बाईपास रोड, दानरो नदी के पास 50 पौधा लगाई जाएगी। इसी क्रम में और सार्वजनिक स्थल जैसे टाउन हॉल का मैदान, रामा साहू हाई स्कूल का मैदान ,लड़की गर्ल्स हाई स्कूल का मैदान एवं कचहरी रोड में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष केसरी अध्यक्ष केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा, उपाध्यक्ष रवि केसरी राजघराना,रविंदर केसरी, महामंत्री मंटू केसरी ,प्रदीप केसरी पायल ,मंत्री अमित केसरी, नंदन केसरी, सदस्य मनोज केसरी, अरविंद केसरी कार्ड, अरविंद केसरी पाइप दुकान, दीपू केसरी, रितेश केसरी, महिला समाज के अध्यक्ष वार्ड पार्षद 17 मीरा केसरी, तरुण सभा के उपाध्यक्ष अकाश केसरी, महामंत्री शुभम केसरी संगठन मंत्री शिवम केसरी, कोषाध्यक्ष विनोद केसरी उपस्थित थे।