धुरकी :
विधायक भानु प्रताप शाही ने धुरकी प्रखंड कार्यालय मे वैक्सीनेशन व सभी विकास कार्यों की समीक्षा की, विभिन्न कर्क् विधायक भानु प्रताप शाही ने धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा के साथ प्रखंड स्तरीय वैक्सीनेशन की संपूर्ण जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार से लिया। उसके बाद विधायक ने कहा की वैक्सीनेशन को और तीव्र गति से किया जाए।
उन्होने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा की मुस्लीम धर्म के पेशइमाम व हिंदु धर्म के पंडीतो के साथ वैक्सीनेशन को लेकर बैठक करते हुए जागरूक कर वैक्सीन दिलाने के लिए अपील करें। उसके बाद विधायक ने जनवितरण, मनरेगा, पंचायत फंड, कृषि, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास सहित सभी विभागो का क्रमवार मंगलवार को समीक्षा किया।
समीक्षा के दौरान विधायक ने सर्वप्रथम वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन का स्वीकृत आवेदन को ऑनलाइन करने के एवज मे कंप्यूटर ऑपरेटर भूपेंद्र कुमार के द्वारा प्रत्येक आवेदन पर पांच सौ रूपये रिश्वत लेकर काम करने की जानकारी पर विधायक बिफर पड़े, विधायक ने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा की इस तरह के रिश्वतखोर कर्मियों को प्रखंड कार्यालय से हटाया जाए। वहीं जनवितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाला किरोसीन तेल 44 रूपये प्रति लीटर के जगह गरीब कार्डधारियों से 55 रूपये प्रति लीटर की शिकायत मिलने पर भी फटकार लगाई। वहीं मनरेगा मे सभी वेंडर को निर्धारित जीएसटी और राॅयल्टी काटने के लिए प्रभारी बीपीओ श्रीराम को निर्देश देते हुए कहा की मनरेगा मे जो भी अनियमितता सामने आई है उसमे सभी लोग सुधार करें।
उन्होने कहा की अगले माह समीक्षा बैठक करने के दौरान अगर दोबारा यह शिकायत मिलेगी तो वह सीधे जनता बीच सभी पर कार्यावाई करने और केंद्रीय मनरेगा निगरानी टीम और मनरेगा राज्य आयुक्त को पत्र लिखकर जांच करवाएंगे। उन्होने कहा की योग्य जरूरतमंद ग्रामीण को कुप, सेड का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि जो प्रखंड मे बिचौलिया किस्म को लोग हैं उन्हें चिन्हित कर उसे दरकिनार करें उन्होंने ने सभी पंचायत सचिव को पंचायत के सभी गांव को सेनिटाईज करने को निर्देश दिया। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए बीईईओ विजय पाण्डेय को अब तक बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील का राशन नही उपलब्ध कराए जाने पर उन्हें भी कड़ी फटकार लगायी ओर कहा कि सभी बच्चों को अविलंब राशन उपलब्ध कराएं।
समीक्षा बैठक मे अनुसुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्षमण राम, विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव रामप्रवेश गुप्ता, सांसद प्रतिनीधी सुदर्शन गुप्ता, सहादत अंसारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, भाजयुमो के मनोज सिंह, किसान मोर्चा के संजय सिंह, तेजु कोरवा, शशी कमलापुरी, प्यारी भुइयां, लाखा यादव सहित सभी प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे।