मेराल : मेराल गोंदा गांव में बाना महुआ स्थित एनएच 75 पर मंगलवार को लगभग 11:00 बजे करीब दिन में मछली से भरे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में लोड मछली जमीन में बिखर गई। मछलि जमीन में इधर-उधर तड़पने लगे जिससे 100 मीटर के दूरी में मछली फैल गई।
ग्रामीणों ने वाहन पलटने की खबर पर इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों ने देखा कि मछली जमीन में बिखर कर तड़प रही है तो लोगों में अफरा तफरी मच गई और मछली पाने के लिए होड़ मचाने लगे। इधर मेराल पुलिस सूचना पाकर मौके से घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को भगाते हुए मछली इकट्ठा करवा कर मछली मालिक को सुपुर्द किया। इधर पिकअप पलटने से कोई हताहत की खबर नहीं है पिकप बिहार के औरंगाबाद से मछली लोड कर बंशीधर नगर लेकर जा रही थी।