भंडरिया :
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव पंकज तिवारी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भंडरिया के विभिन्न स्थानों में एक दर्जन पौधा लगाया ।
पौधा भंडरिया प्रखंड कार्यालय ,इंदिरा गांधी चौक और रेफरल अस्पताल परिसर में लगाया गया है।इस मौके पर महासचिव पंकज तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर उनकी पार्टी द्वारा पौधा लगाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस पौधा से पर्यावरण की सुरक्षा होगी । उन्होंने इस मौके पर पर्यावरण के बचाने का भी संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि आजसु पार्टी की स्थापना हुए आज 30 वर्ष से अधिक हो गया । उनकी पार्टी गरीबों के हित में हमेशा काम किया है ।
इस कारण आजसू पार्टी में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचने का एक उपाय टीकाकरण है ।लोग अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका जरूर लें । हमेशा मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का पालन करें । सावधानी से कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है ।