whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210370
Loading...


रमना थाना परिसर में छठ घाट लिए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत

location_on भवनाथपुर access_time 22-Jun-21, 05:54 PM visibility 655
Share



रमना थाना परिसर में छठ घाट लिए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : -प्रखंड मुख्यालय स्थित रमना पंचायत भवन के समीप छठ घाट की भूमि को रमना थाना परिसर के नव निर्मित थाना भवन के चहारदीवारी में लिए जाने के विरोध में रमना, बगौंधा, गोसाईबाग, मुर्ती टोला, चटनिया, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों ने मंगलवार के पूर्वाह्न भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भानुप्रताप शाही के टाउनसीप स्थित आवास मिलकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है |ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद भानुप्रताप शाही ने रमना थाना पुलिस को दो दिनों में न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है |विदित हो कि उक्त भूमि पर पिछले पंद्रह साल से भी अधिक समय से उक्त भूमि पर गंगा तालाब छठ घाट पूजा समिति के बैनर तले छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है |साथ ही हनुमान जी का मंदिर भी निर्माणाधीन है |थाना भवन का शिलान्यास करते समय ग्रामीणों के आग्रह पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने संवेदक और स्थानीय थाना प्रभारी को छठ घाट, आर्घ स्थल की भूमि छोड़ कर चहारदीवारी करने का निर्देश दिया था |परंतु पिछले दिनों संपूर्ण भूमि पर कंटीला तार से चहारदीवारी का निर्माण कर भूमि को थाना परिसर में मिला दिया गया |जिसकी लिखित शिकायत समिति के नेतृत्व मे सैकड़ों ग्रामीणों ने राजपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सांसद, विधायक और सभी पदाधिकारियों दिया है | ग्रामीणों का कहना है कि भूमि को मुक्त नही किए जाने के स्थिति में संवैधानिक विरोध करेंगे मौके पर सुदर्शन बियार , बीरेंद्र प्रजापति , सुनील प्रजापति, मोती बियार , बाबूलाल बियार , संजय प्रजापति , लालचंद प्रजापति , प्रभू साह , मनोज गुप्ता , उमेश कुमार , भगमनियाँ कुँवर , जितनी देवी , चंदरौती देवी , अनिता देवी , सविता देवी , लालती देवी , सरिता देवी , शीलवंती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play