गढ़वा :
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी गढ़वा के द्वारा नवनियुक्त सरकारी वकील परेश कुमार तिवारी को बधाई दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि परेश तिवारी गरीब, असहाय, निर्दोष जनता के कानूनी पक्षों को मजबूत करेंगे।
उनकी नियुक्ति से पूरे जिला कमिटी के साथ-साथ आप जनता में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, संजय चौधरी, वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, आशीष अग्रवाल, सह सचिव मासूम रजा, विद्यापति ऋषि, संयुक्त सचिव अभिषेक धर दुबे, युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द यादव, रंथा नायक, राजा सिंह, टुनटुन दुबे, गुजंन धर दुबे, केतन मल्होत्रा, राहुल साहू, आयुष गुप्ता आदि मौजूद थे।