भवनाथपुर प्रखण्ड के अन्तर्ग पंडरिया पंचायत ग्राम सरैया टोला गुलबास दामर का सड़क जर्जर होने के कारण वहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहां 100 लोगो की बस्ती है।बरसात के दिनों में जर्जर सड़क होने के कारण वहां हमेशा दलदल बना रहता है।स्थिति इतनी बुरी है कि मरीज को भी मुख्य सड़क तक लाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय मुखिया,विधायक आते हैं और वोट लेकर चले जाते है । गूलबास दामर के ग्रामीणों की समस्या से कोई मतलब नहीं रखते हैं। मुखिया, विधायक से हम लोगो ने कई बार गुहार लगाया पर कोई जन प्रतिनिधि ध्यान नहीं देते है हम ग्रामीण जनता को हमेशा झूठा आश्वाशन देकर ठगा जाता है।