भवनाथपुर :
भवनाथपुर (गढ़वा) थाना क्षेत्र के केतार छाता कुंड निवासी आनन्द साव को बीती रात्रि जान मारने की नीयत से लाठी व पिस्तौल के बट से उमेश चेरो व एक अज्ञातवेक्ति ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया हैं जिसे घायलावस्था में केतार थाना को लिखित सूचना के बाद भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ आयुष चिकित्सक अलीमुद्दीन अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है इस घटना में आनन्द साव को दोनो कान गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है
घटना के बारे में आनन्द ने बताया कि बीती रात्रि लगभग नव बजे मेरे घर उमेश चेरो व एक अज्ञात वेक्ति लाठी व पिस्तौल के साथ पहुँच कर मुझे गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम साल प्रमोद साह पर केस किया है आज तुमको जान से मार देंगे इसके बाद पिस्तौल के बट से मेरे दोनो कनपटी पर हमला कर दिया जिससे में घायल हो कर बेहोश हो गया ओर उक्त लोग मुझे मरा समझ कर भाग गए ।
एक घण्टे बाद होस आया तो देखा कि मेरा बक्सा का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे पन्द्रह हजार रु नगद व सोने का मनगटीका व बाली गायब है ।