भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड के अंतर्गत रेलवे साइडिंग से अरसली उतरी व दक्षिणी होते छह मईलवा तक ग्रामीण विकास विभाग से हो रहे सड़क पकिकरन निर्माण में संवेदक के द्वारा 20 माह में भी सड़क निर्माण पूरा नही हुआ जिसके कारण विगत दस दिनों से हो रही बारिश में सड़क पर कीचड़ व गढे से आधी आबादी के लोंगो को सड़क पर चलना मुहाल हो गया है ।
दस किलो मीटर सड़क निर्माण में अभी तक छह मईलवा से अरसली दक्षिणी के बनखेता सिवान तक कि कार्य हो पाया है जिसके कारण गांव के मुख्य पथ होने के कारण अरसली दक्षिणी व उतरी के आधी आबादी के लोंगो को आने जाने में कीचड़ से परेशानी हो रही है ।सड़क का हाल अभी यह है कि पैदल तो दूर दोपहिया चार पहिया वाहन चालकों को भी पांच मिनट का रास्ता आधा घण्टा से पवन घण्टे लग जा रहे है ।
दोनो पँचायत के मुखिया गोपाल यादव व प्रेमशीला देवी के द्वारा संवेदक से कई बार सड़क में बने गढे को भरने के लिए वर्षा के पूर्व कहा गया था परन्तु संवेदक के द्वारा टाल मटोल कर दिया गया जिसके कारण विगत दो वर्षों से लोग परेशान हैं ।
बताते चले कि ग्रामीण विकास विभाग से लगभग 3,70 करोड़ की लागत से उक्त सड़क निर्माण संवेदक प्रमोद सिंह के द्वारा कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास विधायक भानु प्रताप साही ने 2019 अक्टूबर माह में किया था और ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि उक्त सड़क एक साल में गुणवत्ता पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा ।परन्तु 20 माह गुजरने के बाउजूद अभी आधी सड़क का भी निर्माण नही पाया है सबसे मजे की बात है कि उक्त सड़क रेलवे साइडिंग से अरसली उतरी व दक्षिणी होते छह मईलवा तक जाना था परन्तु संवेदक अपने मनमानी से विपरीत दिशा से सड़क निर्माण कर रहे है ।
जिससे ग्रामीणों में विभाग व संवेदक के प्रति काफी आक्रोश है ।
इस बावत ग्रामीण विकास विभाग के जेई चन्द्र चुड़ सिंह से पूछे जाने पर बताया कि लोंगो को परेशानी हो रही होगी परन्तु देस में आये महामारी कोरोना के कारण कार्य मे लेट लतीफी हुई है और कुछ विभागीय फंड में समय पर फंड नही मिल सका परन्तु संवेदक से बात कर जल्द ही वैकल्पिक वेवस्था बनवाया जाएगा जिससे लोंगो को परेशानी से निजात मिले।