whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271325
Loading...


चंदनी मंदिर टोला में ट्रांसफार्मर जलने से 1 माह से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है ग्रामीण

location_on खरौंधी access_time 19-Jun-21, 01:26 PM visibility 672
Share



चंदनी मंदिर टोला में ट्रांसफार्मर जलने से 1 माह से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है ग्रामीण


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी चांदनी पंचायत के मंदिर टोला में 25 केबी का ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे उपभोक्ताओं को एक माह से बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है, बिजली बाधित होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इधर बिजली से वंचित लगभग 70 उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना लिखित तौर पर विद्युत आपूर्ति अभियंता नगर उंतारी,कनिय अभियंता विद्युत विभाग के अलावे अन्य कर्मियों से की है, परंतु, किसी ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। इधर विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो द्वारा उपभोक्ताओं से बोला जाता है कि विभाग से ट्रांसफार्मर चेंज करवाना है तो बकाया बिजली बिल की राशि आपलोग लिस्ट बनाकर जमा करेंगे तभी ट्रांसफार्मर चेंज किया जाएगा साथ प्राइवेट कंपनी का हवाला देते हुए उन्होंने की प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया गया ।
इधर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर जला हुआ ट्रांसफार्मर चेंज नहीं किया गया तो बिजली स्टेशन में ताला बंदी करेंगे। इस संबंध में विद्युत अभियंता नगर उंटारी के द्वारा संपर्क सूत्र के माध्यम से बताया गया कि गढ़वा से विभाग सी एस को संज्ञान में दे दिया गया है । मौके पर रमेश पासवान,संतोष बैठा, अशोक कुमार बैठा,पंकज कुमार, हरिहर साह,प्रदीप पासवान,मनोज पासवान,राजकरण,नसीम अंसारी,पप्पू, राजेश बैठा सहित काफी संख्या में बिजली से वंचित आक्रोशित जनता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play