whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27162957
Loading...


गढ़वा जिले में मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार

location_on गढ़वा access_time 25-May-20, 06:27 PM visibility 685
Share



गढ़वा जिले में मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार
घर में ईद का नमाज अदा करते बच्चे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा: ईद-उल-फितर का त्यौहार गढ़वा जिले में सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के पांच-पांच लोगों ने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ईदगाहों, मस्जिदों व मदरसों में दो रिकअत वाजिब नमाज ए ईद-उल-फितर अदा की। वहीं ज्यादातर लोग कोरोना वायरस के कारण अपने-अपने घरों में नमाज अदा की। इसके पूर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में हजरत तैयब व ताहिब रजि अल्लाह ताला अन्हो के नाम से सिरनी फातिहा किया। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इधर कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू की गई लॉकडाउन के निर्देशों को पालन करने को लेकर आज सोमवार को अहले सुबह से ही सभी इबादतगाहों के पास पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
ताकि कोई भी लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न कर सके। ईद के बारे में बताते हुए उलेमाओं ने कहा कि एक माह रोजा जैसा पवित्र महीना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद का पर्व उपहार के रूप में नसीब होता है। इस पर्व के अवसर पर दो रिकअत नमाज-ए-शुक्राना अदा की जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज-ए-ईद अदा करने के बाद कोरोना से छुटकारा को लेकर खुदा से दुआ की। इसमें बच्चे भी पीछे नही रहे। वे भी अपने देश को कोरोना से छुटकारा दिलाने को लेकर अल्लाह ताला से दुआ की। इधर ईद के त्यौहार को लेकर विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा मोबाईल व इंटरनेट के माध्यम से लोगों को ईद के त्यौहार की बधाई देते हुए देखे गए। वहीं राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. पातंजलि केशरी ने अपनी टीम के साथ गढ़वा के जामा मस्जिद, रांकी मुहल्ला के पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद के घर जाकर ईद के अवसर पर गमछा व ईद सामग्री देकर ईद का मुबारकबाद दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play