whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165070
Loading...


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में ईद का नमाज अदा किया

location_on मेराल access_time 25-May-20, 06:18 PM visibility 675
Share



						मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में ईद का नमाज अदा किया
मेराल जिला परिषद प्रतिनिधि, अतहर अली


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल: मेराल थाना अंतर्गत सोमवार के सुबह 7:00 बजे अपने अपने घरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का नमाज अदा किया। मेराल उत्तरी के जिला परिषद प्रतिनिधि ने ईद के मौके पर मेराल वासियों को ईद का बधाई देते हुए कहा की इस त्यौहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक महीने का रोजे रखकर इस बरकत वाला महीने में नमाज व कुरान शरीफ का तिलावत कर बड़े सादगी के साथ ईद का नमाज अदा करते हैं एवं एक दूसरे से गले मिलकर लोगों को बधाइयां देते हैं। इस पर्व में नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए लोग जाते हैं और गरीब मिस्कीन को पैसे व अनाज बांटते हैं। इस त्यौहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुलकर साल भर के गाड़ी कमाई से सदका खैरात करते हैं।
साथ ही घर में नए कपड़े सेवइयां खरीदते हैं, जो इस बार लॉक डाउन के तहत धारा 144 रहने के कारण लोग नए कपड़े व अपने जरूरी के सामान खरीदने से बचते नजर आए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मेराल के विभिन्न क्षेत्र से सोशल डिसटेनसिंग का पालन करते हुए ईदगाह में इमाम सहित 5 लोग ही ईद के नमाज अदा किये। बाकी सभी लोग अपने अपने घरों में ईद का नमाज अदा किया। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि इस महामारी में पहली बार हमारे करीब से संजीदगी भरा वक्त गुजरा है जो इस तरह का महामारी के चलते इस खुशी के त्यौहार में अपने-अपने घरों में रह कर ही त्यौहार मनाया गया। वहीं नवयुवको ने कहा कि इस महामारी में बंदी के वजह से एक दूसरे को घर से ही मोबाइल फोन व्हाट्सएप के माध्यम से ईद का बधाई दिया जा रहा है।
वहीं ईद पर्व को लेकर मेराल थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेराल थाना अंतर्गत धारा 144 का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल डिसटेनसीग का ख्याल रखकर अपने अपने घरों में ही सादगी के साथ ईद का नमाज अदा किया मेराल थाना अंतर्गत किसी प्रकार का कोई मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन का नहीं किया गया है साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को श्री रामेश्वर उपाध्याय ने ईद की बधाई दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play