कांडी : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीलमा में नाला के समीप लगे बांस के कोठी में शनिवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग से दो बांस की कोठी जलकर राख हो गई। वहीं भीलमा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर डीजल पंप चला कर आग बुझाने का प्रयास किया इसके बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं ग्रामीणों के माध्यम से कांडी ग्रिड में फोन किया गया जिसके बाद मोटर पंप चालू कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रामीणों द्वारा दर्जनों डीजल पंप और मोटर पंप चालू कर किसी भी तरह से आग पर काबू पाया गया।अगर समय पर आग नहीं बुझती तो खेत खलिहान समेत घर भी जलकर खाक हो सकती थी। आसपास खेतों में काम करने वालों ने बांस में से धुआं उठते एवं तड़तड़ाहत की आवाज सुनकर देखा तो आग लगने का पता चला।
हवा चलने से आग तेजी से फैल रही थी। आगजनी से तकरीबन 30 हजार रुपए की बांस जलकर राख हो गई।