whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270585
Loading...


गढ़वा व मेराल में लगा पांच ट्रांसफार्मर

location_on गढ़वा access_time 10-Apr-21, 11:14 AM visibility 646
Share



गढ़वा व मेराल में लगा पांच ट्रांसफार्मर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा व मेराल प्रखंड में पांच और नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में 63 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है,जबकि गढ़वा प्रखंड के ही उड़सुगी पंचायत के उरांव टोला में 63 केवीए, महुलिया में 100 केवीए, मेराल प्रखंड के बाना पंचायत अन्तर्गत गोना गांव के कुशवाहा टोला में 63 केवीए तथा चामा गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। इससे पूर्व भी विधनसभा क्षेत्र के कई गावों में नया ट्रांसफर्मर लगाया जा चुका है।
बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर की देखरेख में सभी ट्रांसफार्मर को स्थापित करा दिया गया है। इस ट्रांसफार्मर को लग जाने से ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिलने में अब कोई समस्या नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि जिले भर में बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी पुराने तार, पोल व ट्रांसफर्मर को बदल कर जिले को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। गढ़वावासी पहले ही बिजली की समस्या काफी झेल चुके हैं, परंतु अब वह दिन नहीं देखना पड़ेगा। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play