whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270324
Loading...


दिल्ली से घर लौटा प्रवासी निकला करोना पॉजिटिव

location_on रेहला access_time 10-Apr-21, 11:12 AM visibility 649
Share



दिल्ली से घर लौटा प्रवासी निकला करोना पॉजिटिव


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



रेहला : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए गए। नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन सहित विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पीड़ित व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पलामू मेडिकल अस्पताल स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय पीड़ित युवक 6 अप्रैल को दिल्ली में अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जांच कराते हुए अपने गांव लालगढ़ लौटा था। वह अपने घरों में ना जाकर गांव की नदी किनारे स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बतौर क्वारंटाइन 2 दिनों से ठहरे हुए थे। शुक्रवार को युवक का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार को दी।
बीडीओ श्री कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार को दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन पुलिस बल के साथ लालगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पीड़ित युवक से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे एंबुलेंस में युवक को मेदिनीनगर स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार सहित थाना प्रभारी आलोक सोरेन व स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सूचना के बाद इनके द्वारा संजीदगी दिखाई गई साथी संदिग्ध युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजने की भी समुचित व्यवस्था की गई।
इधर युवक की पॉजिटिव होने को लेकर स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। जिसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। विश्रामपुर बीडीओ व नौगढ़ा ओपी प्रभारी ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पालन करने का लोगों से की अपील विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद विश्रामपुर बीडीओ पवन ने लोगों से कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पाालन करने कि लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत ना हो तो अपनेे घरों नहींं रहे। मास्क वा सेनीटाइजर का उपयोग करें। घरों से बाहर निकलने की स्थिति में शारीरिक का ख्याल रखेंं। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। वहीं नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन ने कहा कि जारी किए गए सरकारी दिशानिर्देशों का अक्षर से पालन होगा इसे ले पुलिस की ओर से सख्ती भी दिखाई जाएगी।
लोगों से अपील करते हुुए कहा कि लोग अपने घरों मेंं बने रहे। चौक चौराहे पर भीड़ न लगाएं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play