बंशीधर नगर : झारखंड राज्य में कोरोना संक्रमण की बढ़ते देख अनुमंडल प्रशासन ने कमर कस लिया है। दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफा को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर एसडीओ जयवर्धन कुमार व एसडीपीओ प्रमोद केसरी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम शुक्रवार रात्रि में मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों का रात्रि 8:00 बजे के बाद निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गर्ल स्कूल के सामने ओपीएसजी मार्ट के ऊपर स्थित न्यू साड़ी सेंटर वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य दुकान के संचालक पर कार्रवाई करते हुए थाना ले जाया गया।
एसडीओ जयवर्द्धन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार निरीक्षण लगातार चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना का हराने के लिए सोशल डिस्टेंस व माक्स पहनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में दो-तीन दिन से लगातार माइकिंग द्वारा लोगो को जागरूक कराया जा रहा है, कि 8:00 बजे के बाद से कोई भी दुकान खुला नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, दुकानदार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, प्रशासन का भरपूर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आम जनों के सहयोग से ही कोरोना पर विजय हासिल कर सकते हैं।
मौके पर बीडीओ अमित कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी अजय तिर्की, प्रभारी थाना प्रभारी अजित सोनी, पुअनी विक्की कुमार, कनीय अभियंता कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।