बिशुनपुरा : प्रखंड के सारो गाँव के 31 वर्षीय संतोष सिंह की मौत गुरुवार को दिन के 12 बजे के आस पास हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक संतोष को अचानक रात्रि 1 के आस-पास फेट फूलने व गैस बनने लगा। जिसे लेकर प्राईवेट क्लिनिक सँगवरिया भर्ती कराया गया। लेकिन सुधार नहीं होने पर उसे डाल्टनगंज सदर अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया, जहाँ ईलाज के उसकी दौरान मौत हो गई।
इधर मौत की खबर सुनकर सारो गाँव मे सनसनी फैल गई। पत्नी संगीता देवी का रो-रो कर वुरा हाल था। शव को देखने के परिजनों व सुभचिंतको का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक अपने पीछे दो बच्ची, 7 वर्ष आराध्या, और 4 वर्ष काजू कुमारी को छोड़ गया। मृतक संतोष के पत्नी के गर्भ नव महीने क़ा बच्चा भी पल रहा है।
अंतिम संस्कार केरवा नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि पिता नन्हकू सिंह ने दी।
मौके पर रामनाथ पाल, अमरजीत सिंह, अजय पाल, नवजीवन सिंह, मनोहर सिंह, रामा सिंह, राजबली सिंह, नंदकिशोर सिंह, नगीना सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।