गढ़वा : थाना क्षेत्र के अचंला नावाडीह गांव से पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के घानोडीन गांव निवासी विजय सिंह बताया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जे एच14 बी 6414 मोटरसाइकिल से घूम घूम कर गांव गांव मे दुकान में जाकर देसी शराब पहुंचाया करता था। इसी दौरान शुक्रवार को अंचलानवाडीह गॉव मे शराब लेकर गया था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया उसके पास से 600 एम एल का 10 बोतल देसी शराब एवं 300 एमएल का 10 देसी शराब का बोतल बरामद किया गया। पुलिस ने कांड संख्या 147/21 के तहत गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए विजय सिंह को धारा-272/273/290 भा0 द0 वि0 एवं 47a उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।