बंशीधर नगर : कोरोना संक्रमण की बढ़ते देख अनुमंडल प्रशासन ने कमर कस लिया है। दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफा को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार तथा पुलिस बल के जवान ने थाना के समीप एनएच 75 सहित नगर पंचायत के शहरी इलाकों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सिटी मैनेजर रवि कुमार तथा पुलिस बल के जवानों ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को मास्क पहनकर रहने की हिदायत दिया। चेकिंग अभियान के दौरान बताया कि कोरोना फिर से बढ़ना प्रारंभ हो गया है ऐसे में लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
चेकिंग अभियान के दौरान सिटी मैनेजर ने दुकानदारों को भी मास्क लगाकर रहने तथा खरीद करने आने वाले लोगों को मास्क पहन कर दुकान में प्रवेश करने की बात कही।