हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक युवती से लगभग तीन वर्षो तक शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से योन शोषण करता रहा और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इससे संबंधित पीड़िता ने हुसैनाबाद महिला थाना में युवक के विरुद्ध में लिखित आवेदन दिया है।
पीड़िता मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के डाली गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी और वही डाली गांव के रामचन्द्र पासवान के पुत्र नीरज पासवान के साथ दोस्ती हो गई। बीच मे लड़की की शादी भी ठीक हुआ लेकिन नीरज पासवान नही होने दिया। लेकिन जब लड़की एवम परिजनों ने दबाव बनाया तो विगत एक माह से बातचीत करना बंद कर दिया और अब शादी से इनकार कर रहा है।
इससे संबंधित हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी फिरदोश नाज़ ने बताया कि पीड़िता के दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
इस मामले में आगे की करवाई की जा रही हैं।