बंशीधर नगर : स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजयुमो प्रखंड कमेटी का विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की उपस्थिति मे युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह ने प्रखंड कमेटी का विस्तार किया।
जिसमें रजनीकांत मधुर व दिलीप शर्मा को उपाध्यक्ष, राहुल देव पाल व मिथिलेश पासवान को महामंत्री, विजय ठाकुर व मनोज बारी को मंत्री, सुधीर प्रजापति को कोषाध्यक्ष, आशुतोष चौबे को मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार चंद्रवंशी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा संदीप चंद्रवंशी को आईटीसेल प्रभारी घोषित किया गया है। उन्होंने ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओम बाबु, जितेन्द्र ठाकुर, युगेश उरांव, अनिल मेहता, पप्पू खलीफा, अनिल गुप्ता, सतीश कुमार उर्फ बबलु, अभय कुमार उर्फ खुनखुन, अनूप कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, शिवचंद गुप्ता, साकेत प्रताप देव, मिथिलेश कुमार मेहता, राकेश कमलापुरी, संजय चंद्रवंशी व अंकित कुमार को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को फूलमाला व अंगवस्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, अनूसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, जिला उपाध्यक्ष, हैप्पी प्रताप शाही, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार चौबे, अनूसूचित जाति भवनाथपुर विस प्रभारी बबन पासवान, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता व दयानंद सोनी, विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण विभूति भूषण चौबे, लालमोहन यादव, मंडल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण विकाश पांडेय, संतोष रंजन, राजीव रंजन पासवान, कामेश राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।