बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के अहिपुरवा गांव निवासी गायत्री देवी, पति अरुण कुमार तिवारी व सुषमा तिवारी, पति सत्य प्रकाश तिवारी ने गांव के ही दबंग लोगों पर रैयती भूमि में जबरन सड़क निर्माण का आरोप लगाया है।
गायत्री व सुषमा ने आवेदन में लिखा है कि अमेरिका तिवारी के घर से रेलवे क्रॉसिंग छोटकी पुल तक खाता संख्या 160, प्लॉट संख्या 81 एवं 74, नया खाता संख्या 30, प्लॉट संख्या 108 रकबा 15 डिसमिल तथा खाता 111, प्लॉट संख्या 90 में 7 डिसमिल भूमि जिसका रसीद कंचन तिवारी के नाम से कट रहा है, में गांव के भुवनेश्वर तिवारी, रवि शंकर तिवारी, पिता भुवनेश्वर तिवारी, मिथिलेश तिवारी, पिता परशुराम तिवारी, शेष नारायण तिवारी पिता धनवंत तिवारी, वार्ड पार्षद शंभू राम, अरुण उपाध्याय, पिता भोलाराम उपाध्याय द्वारा जबरन ईंट गिराकर रोड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सड़क निर्माण कार्य रोकने पर मारपीट, गाली-ग्लौज एवं अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही धमकी दिया जा रहा है कि रात में रोड बना देंगे एवं घर से तुम लोगों को उठा लेंगे किसी को पता भी नहीं चल पाएगा। इस संबंध में उपायुक्त गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर व नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी को भी आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है।