सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव निवासी भोलानाथ यादव के 68 वर्षीय पत्नी समुंद्री देवी का हृदय गति रुक जाने के कारण शुक्रवार के पहले सुबह निधन हो गई। वे सगमा प्रखंड के दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार आशीष यादव व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव की माताजी थीं।
उनके निधन पर गांव सहित इलाके में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की व मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया।