खरौंधी : प्रखंड के कुप्पा पंचायत में मनरेगा के तहत चल रहे सभी योजनाओं का ग्राम सेवक एवं रोजगार सेवक स्थल पर पहुंचकर काम का जायजा लिया, जहां पर काफी संख्या में मजदूर काम करते हुए दिखे।
रोजगार सेवक एवं ग्राम सेवक ने कहा कि एस्टीमेट के अनुसार काम करें जिससे की किसी तरह का कोई परेशानी ना हो, एवं पंचायत के सभी मजदूरों को स्वरोजगार मिल सके।
साथ ही साथ रोजगार सेवक एवं उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि समय-समय पर सभी योजनाओं का कर्मी स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करें, जिससे कोई भी कर्मी लापरवाही नहीं बरते। यदि कोई कर्मी लापरवाही बरतते पकड़ा जाता है तो उसको विभाग के द्वारा बक्सा नहीं जाएगा। मजदूर का भुगतान कर्मी के द्वारा समय-समय पर किया जाए।
जिससे काम किसी तरह से बाधित न हो
मौके पर पंचायत सेवक धर्माराम, रोजगार सेवक आनंद कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य राम प्रसाद गुप्ता, उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, चंदन वर्मा, अखिलेश यादव, एमपी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।