गढ़वा : थाना क्षेत्र के राजेश यादव की 35 वर्ष पत्नी प्रतिमा देवी बिजली के करंट लगने से घायल हो गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरती बर्तन साफ कर घर में अंदर जा रही थी। इसी क्रम में घर में बिजली का करंट लोहे के दरवाजा में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, भुक्तभोगी को इस बात का पता नहीं था। घर में प्रवेश करते समय जैसे ही दरवाजे में हाथ रखी, करंट के झटका से घायल हो गई। घायल को घर वालों ने तत्काल उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इस मौके पर कल्याणपुर मुखिया विनोद चंद्रवंशी, समाजसेवी बंधु यादव, सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।