गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार को जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया, जिसमें सोशल डिस्टेंस की जम कर धज्जियां उड़ी। एक तरफ सरकार के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें, मुंह में मास्क लगाकर चलें।
वहीं बढते कोरोना संक्रमण के बाद भी सदर अस्पताल में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बिना सामाजिक दूरी बनाए हुए काफी लोगों के बीच जन औषधि केंद्र दवाखाना का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगों को बिना मास्क लगाए देखा गया।
इस मौके पर सिविल सर्जन दिनेश कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर नाथुन शाह, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।