whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259649
Loading...


चटनिया डैम के पक्कीकरण कार्य में अनियमितता को ले आक्रोश

location_on केतार access_time 08-Apr-21, 05:51 PM visibility 660
Share



चटनिया डैम के पक्कीकरण कार्य में अनियमितता को ले आक्रोश


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : प्रखंड क्षेत्र के चटनियां डैम के पक्की करण कैनाल निर्माण कार्य में 5 करोड़ 40 लाख की लागत से कराया जा रहा है। पक्की करण कैनाल निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरतने की मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के शिकायत पर युवा कांग्रेस के भवनाथपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने मायर गांव स्थित चल रहे नहर कैनाल पक्कीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि कैनाल निर्माण कार्य करा रहे शिवम साहिल कंट्रक्शन के द्वारा सारे नियम कानून ताक पर रखकर मनमानी तरीके से घटिया किस्म का सीमेंट, मिट्टी युक्त अवैध बालू का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निम्न स्तर का सीमेंट का उपयोग करने से कैनाल पिलर टूट रहा है।
उन्होंने कहा की पंडा नदी का अवैध और घटिया बालु, घटिया सिमे़ंट, गिट्टी का प्रयोग इसमें किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जिस बालु का उपयोग किया जा रहा है वह बालु नहीं बल्कि बालु भीस और मिट्टी युक्त है। उन्होंने संवेदक के मुंशी को फटकार लगाते हुए कहा की जब तक घटिया सामग्री हटाई नहीं जाता व गुणवत्तापूर्ण समाग्री का प्रयोग नहर कैनाल में नहीं किया जाता तब तक नहर कैनाल पक्कीकरण का कार्य बंद करने को कहा। गौरतलब है की चट्टनियां डैम नहर कैनाल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से केतार, मुकुन्दपुर और बलिगढ़ पंचायत के 1250 हेक्टेयर किसानों की भुमि सिंचित होगा। लेकिन संवेदक के मनमानी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता रवैया के कारण किसानों का वर्षों का सपना साकार नहीं हो पाएगा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश वर्मा, चन्दन प्रसाद, दिनेश गुप्ता, मिथलेश वर्मा, राकेश कुमार, धनंजय कुमार, रामानंद कुमार, कमलेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play