whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226778
Loading...


मंत्री ने किया 11 करोड़ की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-21, 05:44 PM visibility 656
Share



मंत्री ने किया 11 करोड़ की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रंका प्रखंड के तमगे कला में 11 करोड रुपए की लागत से बनने वाले ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस योजना से तमगे कला पंचायत के सात गांव का 1234 घर लाभान्वित होगा। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के सभी गांव के प्रत्येक घर को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की जनता को घर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। रंका के तमगे कला में 10 करोड़, 93 लाख, 94 हजार, 337 रुपए की लागत से इस जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जाएगा।
इस योजना से तमगेकला, जोगीखुरा, मुंगदह, केदाल, उल्का, पिंडरा तथा जोलंगा गांव के 1234 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। सरपदहा जोलंगा डैम से जलापूर्ति की जाएगी। इस योजना की डब्ल्यूटीपी की क्षमता 1.40 एमएलडी, जल मीनार की क्षमता 3.60 लाख लीटर तथा वितरण प्रणाली की लंबाई 42452 मीटर है। मंत्री ने कहा कि 31 जनवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित है, परंतु इसका काम समय अवधि पहले ही पूर्ण हो, इस बात का ध्यान संवेदक रखेंगे। मंत्री ने कहा कि कार्य किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी हर हाल में कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो यह संवेदक सुनिश्चित करें तथा संवेदक को कार्य करने में कोई परेशानी ना हो यह हमारे कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे।
समय से पहले ही कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए ताकि जल्द से जल्द लोगों के घर शुद्ध पेयजल पहुंच सके। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल केे कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, आशीष गुप्ता, कार्तिक पांडे, दीपक सोनी, इरफान अंसारी, मुमताज रंगसाज आदि लोग उपस्थित थेेेे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play