गढ़वा : शहर के सहिजना मोहल्ला स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल के पास भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनो पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराया है। जबकि किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में प्रथम पक्ष के हरिनंदन गिरी ने बताया कि धर्मेंद्र उपाध्याय के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उसी बीच आज सुबह 6:00 बजे धर्मेंद्र उपाध्याय के द्वारा हमारे दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज वह मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही साथ उन्होंने ने बताया कि धर्मेंद्र उपाध्याय के द्वारा मेरे अल्टो कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है।
और मेरे ऊपर गोली भी चलाई गई है। जबकि मैं बाल-बाल बच गया।
जबकि दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हरिनंदन गिरी के द्वारा भूमि को लेकर पूर्व से ही विवाद चलता रहा है। आज सुबह हरिनंदन गिरी के द्वारा मेरे घर पर आकर गाली-गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हरिनंदन गिरी के द्वारा मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शहर के सहिजना मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी झड़प हुई है। गोली चलने की बात झूठा है। कार क्षतिग्रस्त की गई है। पुलिस दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।