गढ़वा : नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 2 अप्रैल की रात्रि 8:00 बजे शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान नगर उंटारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के अलखडीहा गांव निवासी नसरुल्लाह खान का पुत्र सद्दाम खान ने उसे अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव में इस बात को लेकर पंचायत किया गया। लेकिन पंचायत में लोगों के द्वारा दुष्कर्म की बात को दबाने की बात कही गई।
इसके बाद लड़की की मां के द्वारा उसके पिता को रायगढ़ फोन करके घटना की जानकारी दिया गया। इसके बाद उसके पिता सोमवार को रायगढ़ से अपना घर पहुंच कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए लड़की को मेडिकल के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पुलिस दुष्कर्म के आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।