कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित कर्पूरी चौक के पास काण्डी के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे काण्डी बाजार भारत माता की जय व वीर शहीद अमर रहे कि जयकारों से गूंज उठा जब सभी युवाओं ने एक साथ नारे लगाते हुए कैंडल मार्च का शुभारंभ किया। कैंडल मार्च का शुरुआत कर्पूरी चौक से चलकर ब्लॉक परिसर के पास सभी युवाओं ने 1 मिनट की मौन रखकर समापन किया।
मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को शत् शत् नमन् करता हूँ। तथा जो जवान घायल हैं उनके लिए जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूँ।
कहा कि हम सब को गर्व है भारतीय सैनिकों पर कि कभी अपने कदम को पिछे नहीं हटाते है बल्कि देश की रक्षा के लिए अपने आप को बलिदान तक कर देते हैं। साथ ही दिनेश कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा की आप सभी तमाम युवा साथी देशहित के सभी कार्यो में बढ़ चढ़ कर दृढ़ता पुर्वक आगे आयें और देश की सेवा करें।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गये जबकि एक जवान शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही लापता है। तथा 32 जवान घायलवस्था में है।
कैंडल मार्च कार्यक्रम में प्रिन्स कुमार सिंह, रंजित कुमार, प्रकाश कुमार, संतु कुमार, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, साहिल कुमार के साथ सैकड़ों युवा उपस्थित थे।