whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214479
Loading...


डीआरडीए के निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जांच

location_on कांडी access_time 07-Apr-21, 07:04 PM visibility 659
Share



डीआरडीए के निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जांच


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : जिला डीआरडीए के निदेशक ओनेल क्लेमेंट ओड़े या ने बुधवार को प्रखण्ड स्थित सड़की गांव के दो आंगनबाड़ी केंद्र की जांच किये।जांच में सीडीपीओ जोहन टुडू भी शामिल थे। जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अनवर अंसारी के आरोप पर सड़की गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 2 की जांच किया गया। जेएमएम नेता ने उक्त दोनों आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उषा देवी व इंद्रलोक देवी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें केंद्र बंद रखने, लाभुकों के बीच पोषाहार का वितरण नही करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसको लेकर आज जांच किया गया। दोनों केंद्र की सेविका से कई पंजी की मांग कर जांच किया गया। केंद्र संख्या दो पर ग्रामीण महिला शारदा देवी व अनिता देवी से केंद्र संचालन से संबंधित कई तरह की जानकारी जांच पदाधिकारी पूछे।
महिला शारदा देवी ने पोषाहार मिलता है कि नही पूछे जाने पर बताया कि छः महीना पहले मिला था। उधर दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उषा देवी व इंद्रलोक देवी ने जेएमएम नेता अनवर अंसारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व वे सूचना के अधिकार के तहत सूचना प्राप्त कर हमारे केंद्र पर कई आरोप लगाए थे। जिसमें गांव का ही उनका एक दलाल की भूमिका अधिक है। उसके बाद मामले में समझौता करने को लेकर उनसे बातचीत किया गया था। जिसमें अनवर अंसारी हमलोगों से समझौता के नाम पर एक लाख रुपया मांगें थे। नही देने पर गलत आरोप लगाकर केंद्र की जांच करवाया गया है। उधर जांच पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र की जांच की जा रही है। उसके बाद लिखित में जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दिया जाएगा। मौके पर सहायिका शिला देवी व उर्मिला देवी ,ब्लॉक सहायक उमंग पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play