सगमा : सांसद विष्णु दयाल राम पलामू के निर्देश के आलोक में सगमा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने दिन बुधवार को सगमा पंचायत सचिवालय में कोविड 19 वैक्सीन केंद्र में लोगो को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव कहा कि हमारे देश का बना हुआ टीका सौ देश में गया है। दूसरे देश के लोग भारतीय टीका लेने का इंतजार कर रहे है और हमारे देश में टीका लेने से लोगों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुद कोविड 19 का टीका लिया हूं ताकि लोगों को विश्वास हो सके। इसलिए मैं आग्रह करता हूं कि कोविड 19 से सुरक्षा के लिए सबको टीका लेने अति आवश्यक है। लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को कोरोना को लेकर तमाम तरह की सावधानियां बरतनी है। मास्क का इस्तेमाल नियमित करना है और दो गज की दूरी भी जरूरी कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण और सावधानी अनिवार्य है।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जिला मंत्री सुनील पासवान भाजपा नेता विनय पासवान जीरा खन यादव नरदेव यादव नागेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।