बंशीधर नगर : कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी अजय कुमार तिर्की ने बुधवार को ओवरलोड बालू लदे दो हाईवा को पकड़कर थाना को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए हाईवा ओवरलोड बालू लेकर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। रास्ते में गोसांईबाग के निकट दोनों पकड़े गए। ओवरलोड बालू लदे हाईवा केे विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई केे लिए खनन विभाग को सूचित किया गया है।