whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212557
Loading...


कोविड-19 के प्रसार रोकने को ले प्रशासन ने निषेधाज्ञा के साथ किया गाइडलाइन जारी

location_on गढ़वा access_time 07-Apr-21, 06:52 PM visibility 657
Share



कोविड-19 के प्रसार रोकने को ले प्रशासन ने निषेधाज्ञा के साथ किया गाइडलाइन जारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए मुख्य सचिव झारखंड सरकार, दिनांक 6 अप्रैल 2021, रांची के द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु विभिन्न उपायों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश प्राप्त है। उक्त के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, मोहम्मद जियाउल अंसारी ने, भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूरे गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू किया है। उन्होंने कहा कि यह निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से दिनांक 8 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक के लिए निम्न रूप से लागू रहेगी; 1. सभी इनडोर या आउटडोर मंडलियों को प्रतिबंधित किया जाता है। 2. विवाह कार्यक्रम में अधिकतम 200 एवं अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों में अधिकतम 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी।
3. धार्मिक जुलूसों सहित सभी जुलूस निषिद्ध होंगे। 4. गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का समूह किसी भी परिस्थिति में इकट्ठा नहीं होंगे। 5. सभी विद्यालय बंद रहेंगे। शिक्षा ऑनलाइन या डिजिटल सामग्री प्रदान की जाएगी। यद्यपि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए जो वर्ष 2021 में बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें अपने माता-पिता की अनुमति से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अनुमति दी जाती है, परंतु यह ऑफलाइन कक्षाएं अनिवार्य नहीं होगी। 6. सभी मेला एवं प्रदर्शनियाँ प्रतिबंधित रहेंगी। 7. सभी व्यामशाला/ स्विमिंग पूल बंद रहेंगी। 8. सभी खेल आयोजन निषिद्ध होंगे, हालांकि खिलाड़ियों को स्टेडियमों में प्रशिक्षित करने की अनुमति होगी।
9. सभी पार्क बंद रहेंगे। 10. सभी रेस्त्रां 50% बैठने की क्षमता तक कार्य करेंगे। 11. धार्मिक स्थल /पूजा स्थल पर एकत्रित होने वाले व्यक्तियों की संख्या हर समय 50% से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा 2 गज की सामाजिक दूरी को बनाए रखना अनिवार्य होगा। 12. वैंक्वेट हॉल का इस्तेमाल शादी या अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा। 13. संपूर्ण अनुमंडल क्षेत्र में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने/ रेस्तरां क्लब रात्रि 8:00 बजे के बाद खुले रहने की अनुमति नहीं होगी । हालांकि रेस्त्रां से भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी। 14. बिना मास्क, फेस कवर के किसी भी व्यक्ति को किसी भी सरकारी, धार्मिक स्थान /पूजा स्थान/ रेलवे स्टेशन /एयरपोर्ट /बस /टैक्सी/ ऑटो/ रिक्शा आदि अन्य सार्वजनिक स्थान जैसे दुकान आदि में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
15. सभी वैसी गतिविधियां जो विशेष रूप से प्रतिबंधित नहीं है, कंटेनमेंट जोन के बाहर केवल अनुमति होगी। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा ने कहा कि उपरोक्त के अलावा कोविड-19 को लेकर गृह मंत्रालय, भारत सरकार, झारखंड सरकार तथा उपायुक्त गढ़वा द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की बाध्यता होगी। यह आदेश कार्यावधि के दौरान 5 या उससे अधिक सरकारी सेवक या मीडिया कर्मी पर लागू नहीं होगा। चुकीं संबंधित व्यक्तियों को तत्काल रुप से नोटिस तमिला करना संभव नहीं है, अतः यह आदेश एक पक्षीय (Ex-parte) पारित किया जाता है। उपर्युक्त निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/ प्रतिष्ठान आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक तथा भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत दंडनीय होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play