whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212215
Loading...


वर्ल्ड हेल्थ डे पर प्रशासन ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान

location_on गढ़वा access_time 07-Apr-21, 06:49 PM visibility 655
Share



वर्ल्ड हेल्थ डे पर प्रशासन ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 7 अप्रैल 2021 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष ड्राइव चलाकर मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन करते हुए 45 वर्ष से अधिक के उम्र सीमा वाले व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन दिया जा रहा है। वहीं सिविल सर्जन गढ़वा डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले भर में 87 जगहों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन मेगा शिविर आयोजित किया गया है, जिसके माध्यम से नियमावली के अनुरूप अधिक से अधिक व्यक्तियों को कोविड-19 की वैक्सीन नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर दी जा रही है, ताकि अधिकतम व्यक्तियों को वैक्सीन देकर जिले में बढते कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले में 1 अप्रैल 2021 से ही विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 45 वर्ष की उम्र से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 7- 8 अप्रैल, 10-11 अप्रैल तथा 13-14 अप्रैल को भी विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने कोविड-19 टीकाकरण को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए लोगों से वैक्सीनेशन सेंटर पर आकर वैक्सीन लेने साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन यथा मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play