गढ़वा : थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी अशोक राम की पुत्री लक्ष्मी कुमारी 17 वर्ष कीटनाशक दवा खाने से उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके पिता ने कुछ बात को लेकर डांट फटकार किया था। उसी आक्रोश में आकर लक्ष्मी कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।