खरौंधी : खरौंधी थाना भवन निर्माण को लेकर एसडीएम और एसडीपीओ ने जमीन का अवलोकन कर सीआई एवं कर्मचारी को प्रस्ताव तैयार कर भेजने का दिया निर्देश।
खरौंधी थाना भवन को लेकर उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खरौंधी प्रखंड कार्यालय के बगल में सटे जमीन का निरीक्षण एसडीएम जयवर्धन कुमार एसडीपीओ प्रदीप कुमार तिर्की ने किया। जमीन को लेकर कर्मचारी सह अंचल प्रभारी सीआई बिंदेश्वरी कुमार से जमीन के बारे में काफी देर तक चर्चा किया, दोनों पदाधिकारियों ने आपस में मिलकर काफी देर तक स्थल पर सीआईएम कर्मचारी से चर्चा किया।
एसडीएम एवं एसडीपीओ ने कर्मचारी को जमीन का प्रस्ताव पारित कर अनुमंडल कार्यालय में 2 दिनों के अंदर भेजने को कहा, ताकि भवन निर्माण कार्य शुरू हो सके।
वही एसडीपीओ प्रमोद कुमार तिर्की ने थाना प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि जमीन का खाता प्लॉट एवं जमीन के बारे में जानकारी लेकर कर्मचारी से मिलकर व्हाट्सएप कर दें, ताकि पुलिस अधीक्षक गढ़वा को सूचित किया जा सके।