बंशीधर नगर : कोरोना के बढ़ते संक्रामक को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में बंशीधर नगर, रमना व विशुनपुरा प्रखण्ड के 11 पंचायत सचिवालयों में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोविड 19 वैक्सिनेशन के लिए शिविर आयोजित लगाया गया है। आयोजित सभी ग्यारह शिविर में 45 से अधिक उम्र वाले 860 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
बंशीधर नगर प्रखण्ड में पंचायत सचिवालय हलीवन्ता कला 80 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया,पंचायत सचिवालय पाल्हे कला मैं 160 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया, पंचायत सचिवालय भोजपुर मे 80 लोगों को,पंचायत सचिवालय चितविश्राम मे 10 लोगो को व ट्रॉमा सेंटर मे 100 लोगो को तथा गरबांध पंचायत सचिवालय में 50 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, रमना प्रखण्ड के पंचायत सचिवालय सिलिदाग में 70 लोगों को, रमना पंचायत भवन में 70 लोगों को, हारादाग कला मे 30 लोगों का, टंडवा पंचायत भवन में 200 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया।
विशुनपुरा प्रखण्ड के अमहर खास में 10 लोगों को वैक्सीनेशन वैक्सिनेशन किया गया।
अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने सभी शिविरों में वैक्सीनेशन किए जाने का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।