गढ़वा : गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के केदाल गांव निवासी राजेश्वर सिंह का पुत्र देवलाल सिंह 25 वर्ष व नरेंद्र सिंह 26 वर्ष पिकअप वाहन की धक्के से घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल देवलाल सिंह ने बताया कि वह गढ़वा से अपने घर जा रहा था। उसी बीच रंका गढ़ के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिस से गिरकर दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।