सगमा : प्रखंड अंतर्गत घघरी पंचायत सचिवालय में दिन बुधवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो व्यक्ति का कोविड 19 का टीका लगवाने लिए लोगों का काफी हुजूम उमड़ पड़ा।
बता दें की घघरी पंचायत के, घघरी चैनपुर दुसैया, झुनका चारो गांव के लोग कोविड 19 का सेंटर घघरी पंचायत सचिवालय में पहुचे तो एकाएक भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो का उमड़ी भीड़ तो घघरी मुखिया विनोद कुमार राम के द्वारा सरकार के गाइड लाइन सोशल डिस्टेंसिंग को मध्य नजर रखते हुए लोगों को लाइन बनाकर खड़ा कर दिया गया और लोग तीन से चार घंटा तक अपना नंबर का इंतजार करते रहे।
इस दौरान एएनएम श्याम सुंदरी देवी एवं पुष्पा देवी ने बताया कि कोरोना महामारी के टिका लेने से सभी लोग सुरक्षित रहेंगे किसी प्रकार का कोई भी दिक्कत टिका लेने में नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना का पहला टिका ले रहे है दूसरा टिका जरूर लें।
इधर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार राम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कोरोना का टीका नहीं लिए ओ जरूर टीका ले लें। टीका लेने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूरी है। सभी लोगों से मास्क पहने का अपील किया।